Important Questions Diploma (RGPV), Mechanical-422 (7412), Refrigeration and Air Conditioning, 4th-sem, Diploma

Important Question Diploma (RGPV)

ME-422 (7412), Refrigeration and Air Conditioning,  

IV Sem, Mechanical Branch of Diploma

Multiple Choice Questions (MCQ)

Q.1 Choose the correct answer. (RGPV 2024)

सही उत्तर का चयन कीजिए।

i) One Ton of Refrigeration is equal to

(a) 210 kJ/min

(b) 210 kW

(c) 50 kJ/min

(d) 3.5 kJ/min

रेफ्रिजरेशन का एक टन के बराबर है

(अ) 210 किलोजूल/मिनट

(ब) 210 किलोवाट

(स) 50 किलोजूल/मिनट

(द) 3.5 किलोजूल/मिनट

ii) In simple vapour compression cycle the condition of refrigerant is superheated vapour

(a) after passing through the condenser

(b) after passing through the expansion valve

(c) before passing through the condenser

(d) before entering the compressor

सरल वाष्प संपीड़न चक्र में रेफ्रिजरेंट की स्थिति अतितप्त वाष्प है

(अ) संघनित्र से गुजरने के बाद

(ब) विस्तार वाल्व से गुजरने के बाद

(स) संघनित्र से गुजरने से पहले

(द) कंप्रेसर में प्रवेश करने से पहले

iii) An evaporator is also known as

(a) Freezing coil

(b) Cooling coil

(c) Chilling coil

(d) All of these

एक ऐवापोरेटर को निम्नलिखित के रूप में भी जाना जाता है

(अ) फ्रीजिंग कॉइल

(ब) कूलिंग कॉइल

(स) द्रुतशीतन कॉइल

(द) ये सभी

iv) Capillary tube, as an expansion device is used in

(a) Water coolers

(b) Domestic refrigerators

(c) Room air conditioners

(d) All of these

केशिका ट्यूब, एक विस्तार उपकरण के रूप में प्रयोग किया जाता है?

(अ) वाटर कूलर में

(ब) घरेलू रेफ्रिजरेटर में

(स) कक्ष एयर कंडीशनर में

(द) उपरोक्त सभी में

v) During dehumidification process

(a) RH remains constant

(b) WBT remains constant

(c) Enthalpy remains constant

(d) DBT remains constant

अनाट्रीकरण प्रक्रिया के दौरान

(अ) RH स्थिर रहता है

(ब) WBT स्थिर रहता है

(स) एन्थालपी स्थिर रहता है

(द) DBT स्थिर रहता है

Q.2 Choose the correct answer. (RGPV 2025)

सही उत्तर का चयन कीजिए।

i) One Ton of Refrigeration is equal to

(a) 210 kJ/min

(b) 210 kW

(c) 50 kJ/min

(d) 3.5 kJ/min

रेफ्रिजरेशन का एक टन के बराबर है

(अ) 210 किलोजूल/मिनट

(ब) 210 किलोवाट

(स) 50 किलोजूल/मिनट

(द) 3.5 किलोजूल/मिनट

ii) In vapour compression refrigeration system, a refrigerant exists in the form of liquid between

(a) evaporator and compressor

(b) condenser and expansion valve

(c) compressor and condenser

(d) all of these

वाष्प संपीड़न प्रशीतन प्रणाली में, रेफ्रिजरेंट किस के बीच तरल के रूप में मौजूद है

(अ) वाष्पक और कंप्रेसर

(ब) कंडेनसर और विस्तार वाल्व

(स) कंप्रेसर और कंडेनसर

(द) ये सभी

iii) Reduction of suction pressure in vapour compression refrigeration cycle

(a) Reduces evaporation temperature

(b) Reduces condensation temperature

(c) Increases evaporation temperature

(d) Increases condensation temperature

वाष्प संपीड़न प्रशीतन चक्र में सेक्शन दबाव को कम करना

(अ) वाष्पीकरण तापमान को कम करता है

(ब) संघनन तापमान को कम करता है

(स) वाष्पीकरण तापमान उच्च करता है

(द) संघनन तापमान उच्च करता है

iv) The device which divides the high pressure side and the low pressure side of a refrigerating system is known as ________________

(a) Condenser

(b) Evaporator

(c) Receiver

(d) Expansion device

वह उपकरण जो रेफ्रिजरेटिंग सिस्टम के उच्च दाब पक्ष और निम्न दाब पक्ष को विभाजित करता है,___________. के रूप में जाना जाता है

(अ) कंडेनसर

(ब) बाष्पीकरण

(स) रिसीवर

(द) एक्सपांशन डिवाइस

v) During sensible cooling process

(a) RH remains constant

(b) WBT remains constant

(c) Enthalpy remains constant

(d) Vapour pressure remains constant

सेंसिबल शीतलन प्रक्रिया के दौरान

(अ) RH स्थिर रहता है

(ब) WBT स्थिर रहता है

(स) एन्थालपी स्थिर रहता है

(द) वाष्प दबाव स्थिर रहता है

UNIT-I

Q.1 Define ton of refrigeration and enlist the methods of refrigeration.

प्रशीतन के टन को परिभाषित करें तथा प्रशीतन की विधियों को सूचीबद्ध कीजिए। (RGPV 2024)

Q.2 Calculate amount of ice manufactured per day from 27°C water and power required to run the plant. Assuming that the plant having capacity of 150 TR, is working on reversed carnot cycle between -6°C and 27°C and latent heat of ice is 335 kJ/kg.

27°C के पानी से प्रति दिन निर्मित बर्फ की मात्रा और संयंत्र को चलाने के लिए आवश्यक शक्ति की गणना करें। यह मानते हुए कि संयंत्र की क्षमता 150 TR है और संयंत्र उल्टे कार्नोट चक्र पर -6°C और 27°C के बीच काम करता है, तथा बर्फ की गुप्त ऊष्मा 335 kJ/kg है। (RGPV 2024)

Q.3 Give P-V and T-S diagram for Bell Coleman cycle.

बेल कोलेमैन चक्र के लिए P-V और T-S आरेख दीजिए। (RGPV 2024)

Q.4 Enlist types of refrigeration. And explain any one type in brief.

प्रशीतन के प्रकार सूचीबद्ध कीजिये। और किसी भी एक प्रकार को संक्षेप में समझाइये। (RGPV 2025)

Q.5 A ice plant is working on reversed Carnot cycle between temperatures limits between-5°C and 25°C. If the plant capacity is 200 TR, calculate amount of ice manufactured per day and power required to run the plant. Assuming initial temperature of the water as 25°C and latent heat of ice is 335 kJ/kg.

एक बर्फ का संयंत्र -5°C और 25°C के बीच तापमान सीमा के बीच व्युत्क्रम कार्नोट चक्र पर काम कर रहा है। यदि संयंत्र की क्षमता 200 TR है, तो पानी का प्रारंभिक तापमान 25°C और बर्फ की गुप्त ऊष्मा 335 kJ/kg मानते हुए, प्रतिदिन निर्मित बर्फ की मात्रा और संयंत्र को चलाने के लिए आवश्यक बिजली की गणना कीजिये। (RGPV 2025)

Q.6 Give P-V and T-S diagram for Bell-Coleman cycle and lable the processes.

बेल-कोलेमैन चक्र के लिए P-V और T-S आरेख और प्रक्रियाओं को लेबल कीजिये। (RGPV 2025)

UNIT-II

Q.1 Explain the effect of sub-cooling on simple vapour compression refrigeration system.

साधारण वाष्प संपीडन प्रशीतन प्रणाली पर उप-शीतलन (सब-कूलिंग) के प्रभाव की व्याख्या कीजिए। (RGPV 2024)

Q.2 A R-12 refrigeration plant works between 30°C and -10°C. If the vapour is dry and saturated at suction, calculate the C.O.P. of the plant assuming there is no under cooling. If mass flow of the refrigerant is 5 kg/min than calculate the power required to run the compressor. Use refrigerant table/chart of R-12 for data required.

एक R-12 प्रशीतन संयंत्र 30°C और -10°C के बीच काम करता है। यदि सक्शन में वाष्प सूखा और संतृप्त है, तो संयंत्र के C.O.P. की गणना करें, यह मानते हुए कि कोई सब कूलिंग नहीं है। यदि रेफ्रिजरेंट का द्रव्यमान प्रवाह 5 किग्रा/मिनट है, तो कंप्रेसर को चलाने के लिए आवश्यक शक्ति की गणना करें। आवश्यक डाटा के लिए R-12 की रेफ्रिजरेंट तालिका/चार्ट का उपयोग करें। (RGPV 2024)

Q.3 Explain the working of Domestic Electrolux Refrigerator with the help of flow diagram.

घरेलू इलेक्ट्रोलक्स रेफ्रिजरेटर की कार्यप्रणाली को फ्लो डायग्राम की सहायता से समझाइए। (RGPV 2024)

Q.4 Explain the effect of evaporator temperature on simple vapour compression refrigeration system with the help of P-h diagram.

P-h आरेख की सहायता से सरल वाष्प संपीड़न प्रशीतन प्रणाली पर वाष्पक तापमान के प्रभाव को समझाइये। (RGPV 2025)

Q.5 A Ammonia refrigeration plant works between 30°C and -10°C. If the vapour is dry and saturated at suction. Calculate the C.O.P. of the plant assuming there is 5°C sub-cooling. If mass flow of the refrigerant is 10 kg/min than calculate the power required to run the compressor. Use PH chart of refrigerant table of NH3 for required data.

एक अमोनिया प्रशीतन संयंत्र 30°C और -10°C के बीच काम करता है। यदि संपीड़न सेक्शन के समय अमोनिया सूखा और संतृप्त हो, तो 5°C सब-कूलिंग मानते हुए संयंत्र के C.O.P. की गणना कीजिये। यदि रेफ्रिजरेंट का द्रव्यमान प्रवाह 10 किग्रा/मिनट है तो कंप्रेसर को चलाने के लिए आवश्यक शक्ति की गणना कीजिये। आवश्यक डेटा के लिए या NH3 रेफ्रिजरेंट की तालिका या PH चार्ट का उपयोग कीजिये। (RGPV 2025)

Q.6 Give T-S and P-H diagram for vapour compression refrigeration system when vapour is superheated at suction and liquid is sub-cooled before expansion.

वाष्प संपीड़न प्रशीतन प्रणाली के लिए T-S और P-H आरेख दीजिए, जब वाष्प चूषण पर अतितापित होती है और द्रव विस्तार से पहले उप-शीतित होता है। (RGPV 2025)

UNIT-III

Q.1 Give the classification of compressors.

कम्प्रेसर का वर्गीकरण दीजिए। (RGPV 2024)

Q.2 Give the constructional detail of Evaporative condenser and also explain its working.

बाष्पीकरणीय (ऐवापोरेटिव) संघनित्र का निर्माणात्मक विवरण दीजिए तथा इसकी कार्यप्रणाली भी स्पष्ट कीजिए। (RGPV 2024)

Q.3 Enlist five thermodynamic properties of good refrigerant.

अच्छे रेफ्रिजरेंट के पाँच थर्मोडायनामिक गुणों को सूचीबद्ध कीजिये। (RGPV 2025)

Q.4 Briefly explain advantages and dis-advantages of water cooled condensers over air cooled condensers.

एयर कूल्ड कंडेन्सर की तुलना में वाटर कूल्ड कंडेन्सर के फायदे और नुकसान को संक्षेप में समझाइये। (RGPV 2025)

Q.5 Write note on year round air-conditioning system.

ईयर-राउंड वातानुकूलन प्रणाली पर टिप्पणी लिखिए। (RGPV 2025)

UNIT-IV

Q.1 Explain Slow and Quick freezing.

धीमी और त्वरित हिमीकरण (फ्रीजिंग) को समझाइये। (RGPV 2024)

Q.2 Give the constructional detail of Automatic Expansion Valve and also explain its working.

ऑटोमैटिक एक्सपेंशन वाल्व का निर्माण विवरण दें और इसकी कार्यप्रणाली को भी समझाइए। (RGPV 2024)

Q.3 Explain the working of capillary tube used in refrigeration system.

प्रशीतन प्रणाली में उपयोग की जानेवाली केशिका ट्यूब की कार्यप्रणाली को समझाइये। (RGPV 2025)

Q.4 Explain working of cold storage with the help of schematic arrangement.

योजनाबद्ध व्यवस्था (स्कीमैटिक अरेंजमेंट) की सहायता से शीतगृह की कार्यप्रणाली समझाइये। (RGPV 2025)

UNIT-V

Q.1 Define Specific humidity and Dew Point Temperature.

विशिष्ट आर्द्रता एवं ओसांक तापमान को परिभाषित करें। (RGPV 2024)

Q.2 500 m³/min of air at 20°C DBT and 55% RH is supplied to an air-conditioned hall. The out-side conditions of air is 40°C DBT and 40% RH. Calculate sensible heat and latent heat removed from air per minute. Also calculate sensible heat factor.

20°C DBT और 55% RH पर 500 m³/min. वायुमंडलीय हवा एक कूलिंग कॉइल से गुजरती है, इस तरह त्ते अंतिम 40°C DBT और 40% RH है। यदि वायु का प्रवाह 500 कि.ग्रा./ मिनट है, तो वायु से निकाली गई ऊष्मा तथा नमी ज्ञात कीजिए। (RGPV 2024)

Q.3 Define Specific humidity and Relative Humidity and show them on psychrometric chart.

विशिष्ट आर्द्रता एवं सापेक्ष आर्द्रता को परिभाषित कीजिये उन्हें साइकोमेट्रिक चार्ट पर दर्शाइये। (RGPV 2025)

Q.4 500 m³/min of air at 22°C DBT and 55% RH is supplied to an air-conditioned hall. The out-side conditions of air is 38°C DBT and 40% RH. Calculate sensible heat and latent heat removed from air per minute. Also find sensible heat factor.

एक वातानुकूलित हॉल में 22°C DBT और 55% RH पर 500 m³/min हवा की आपूर्ति की जाती है। हवा की बाहरी स्थिति 38°C DBT और 40% RH है। प्रति मिनट वायु से निकाली गई सेंसिबल ऊष्मा और गुप्त ऊष्मा की गणना करें। सेंसिबल ऊष्मा गुणांक (सेंसिबल हीट फैक्टर) भी ज्ञात कीजिये। (RGPV 2025)

EXTRA QUESTIONS

Q.1 Write note on any two of the following:

i) Year round air-conditioning system

ii) Dairy Refrigeration

iii) Charging of refrigeration system (RGPV 2024)

निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए।

i) साल भर चलने वाली (ईयर-राउंड) एयर कंडीशनिंग प्रणाली

ii) डेयरी प्रशीतन

iii) प्रशीतन प्रणाली की चार्जिंग

Q.2 Explain the working of Screw Compressor with the help of neat sketch.

स्वच्छ रेखाचित्र कि सहायता से स्क्रू कंप्रेसर की कार्यप्रणाली समझाइए। (RGPV 2025)

— Best of Luck for Exam —