Important Question Diploma (RGPV) , Group A – 103 (7352), Chemistry, 1st-Sem, Diploma

Important Question Diploma (RGPV)

Group A-103 (7352), Chemistry,  

I Sem, Common for All Branch of Diploma

Multiple Choice Questions (MCQ)

Q.1 Choose the correct answers.

सही उत्तर का चयन कीजिए। (RGPV 2024)

i) One Faraday is equal to

(a) 96500 Coulomb 

(b) 9650 Coulomb

(c) 95600 Coulomb 

(d) 6500 Coulomb

एक फैराडे का मान होता है

(अ) 96500 कूलॉम्ब   

(ब) 9650 कूलॉम्ब

(स) 95600 कूलॉम्ब 

(द) 6500 कूलॉम्ब

ii) Gradual cooling of glass products is called

(a) Tempering 

(b) Annealing

(c) Quenching

(d) Galvanising

काँच की वस्तुओं को धीरे-धीरे ठंडा करने को कहते है

(अ) टेम्परिंग 

(ब) तापानुशीलन

(स) क्वेंचिंग   

(द) गेल्वेनीकरण

iii) Temporary hardness is caused by

(a) Bicarbonates of Ca and Mg

(b) Carbonates of Ca and Mg

(c) Chlorides of Ca and Mg

(d) Nitrates of Ba and Zn

अस्थायी कठोरता का कारण है

(अ) कैल्सियम और मैग्नीशियम के बाईकार्बोनेट

(ब) कैल्सियम और मैग्नीशियम के कार्बोनेट

(स) कैल्सियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड

(द) बेरियम और जिंक के नाइट्रेट

iv) The alloy used in construction of Air bus and Aeroplanes is

(a) Magnalium

(b) Duralumin

(c) Y-alloy

(d) Aluminium Bronze

एयर बस एवं वायुमान बनाने में उपयोग में लाई जाने वाली मिश्रधातु है

(अ) मैग्नेलियम

(ब) ड्यूरेल्युमिन

(स) Y-मिश्रधातु

(द) एल्यूमीनियम कांस्य

v) Loss of electron is

(a) Oxidation Reaction

(b) Reduction Reaction

(c) Redox Reaction

(d) None of the above

इलेक्ट्रान का निकलना होता है

(अ) ऑक्सीकरण अभिक्रिया

(ब) अपचयन अभिक्रिया

(स) रेडॉक्स अभिक्रिया

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q.2 Choose the correct answers. (RGPV 2023)

सही उत्तर का चयन कीजिए।

i) 9 gm. Glucose dissolved in 500 ml. aq. solution, calculate molarity of solution. (M.W. of Glucose 180).

500 ml जलीय विलयन में 9 ग्राम ग्लूकोस विलेय है, विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिए (ग्लूकोस का अणुभार 180)

(a) 0.01 M

(b) 0.1 M

(c) 0.02 M

(d) 0.002 M

ii) According to Indian standards of potable water, water should be

(a) pH should be 6.5 to 8.5

(b) Total hardness of water should be less than 500ppm

(c) Must be free from harmful gases such as HS

(d) All of the above

पीने योग्य जल के भारतीय मानकों के अनुसार पानी में होना चाहिए।

(अ) pH 6.5 से 8.5 होना चाहिए

(ब) जल की कुल कठोरता 500 ppm से कम होना चाहिए

(स) हानिकारक गैसों जैसे HS से मुक्त होना चाहिए

(द) उपरोक्त सभी

iii) Which one is example of basic refractories?

(a) Silica

(b) Dolomite

(c) Chromite

(d) All of the above

बेसिक रीफ्रेक्टरीज का उदाहरण है

(अ) सिलिका

(ब) डोलोमाईट

(स) क्रोमाइट

(द) उपरोक्त सभी

iv) Which of the following molecule having covalent bond?

(a) Sodium chloride

(b) Ammonia

(c) Ozone

(d) Urea

निम्न में से किस अणु में सहसंयोजी बंध है

(अ) सोडियम क्लोराइड

(ब) अमोनिया

(स) ओजोन

(द) यूरिया

v) Brass is an alloy of

(a) copper and zinc

(b) copper and tin

(c) aluminium and copper

(d) aluminium and lead

पीतल मिश्र धातु में है

(अ) कॉपर तथा जस्ता

(ब) कॉपर तथा टिन

(स) एल्युमिनियम तथा कॉपर

(द) एल्युमिनियम तथा लेड

Q.3 Choose the correct answer.

सही उत्तर का चयन कीजिए। (RGPV 2022)

i) Electronic configuration of Sodium ion is

सोडियम आयन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है

(a) 1s2, 2s², 2p6, 3s¹

(b) 1s², 2s², 2p6

(c) 1s2, 2s2, 2p5, 3s¹

(d) 1s2, 2s2, 2p6, 3s2

ii) Average life time of permutit is

(a) 20 years

(b) 5 years

(c) 50 years

(d) 10 years

परम्यूटिट का औसतन जीवन काल होता है

(अ) 20 वर्ष

(ब) 5 वर्ष

(स) 50 वर्ष

(द) 10 वर्ष

iii) Metal compound occur in natural form is called

(a) Flux

(b) Gangue

(c) Mineral

(d) Ore

प्राकृतिक रूप से प्राप्त धातु यौगिक कहलाता है

(अ) गालक

(ब) आघात्री

(स) खनिज

(द) अयस्क

iv) Type of solid lubricant is

(a) Graphite

(b) Calcium based grease

(c) Axle grease

(d) Mineral oil

ठोस स्नेहक का प्रकार होता है

(अ) ग्रेफाइट

(ब) कैल्शियम युक्त ग्रीस

(स) एक्सल ग्रीस

(द) खनिज तेल

v) Corrosion is which type of reaction

(a) Reduction

(b) Oxidation

(c) Electrolysis

(d) Metal extraction

संक्षारण किस प्रकार की क्रिया है

(अ) अपचयन

(ब) ऑक्सीकरण

(स) विद्युत-अपघटन

(द) धातु निष्कर्षण

UNIT-I

Q.1 Write the name of the bonds present in NH4Cl molecules.

NH4Cl अणुओं में उपस्थित बंधों के नाम लिखिए। (RGPV 2024)

Q.2 What are quantum numbers? Explain in detail.

क्वांटम संख्याएँ क्या है? सविस्तार वर्णन कीजिए। (RGPV 2024)

Q.3 Describe the Rutherford nuclear model of atom. What are its drawbacks?

रदरफोर्ड के परमाणु का नाभिकीय मॉडल क्या है? इसके क्या दोष है? (RGPV 2024)

Q.4 Name the hybridization that is in BeCl, and HO molecules.

BeCl तथा HO अणु में होने वाले संकरण का नाम लिखिए। (RGPV 2023)

Q.5 Explain Aufbau’s law and write the electronic configuration of the elements with atomic numbers 21 and 24.

औफबाउ का नियम समझाते हुए परमाणु क्रं. 21 तथा 24 वाले तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। (RGPV 2023)

Q.6 Explain Bohr’s atomic theory and also explain the hydrogen spectrum on the basis of it.

बोह के परिमाणु सिद्धांत को समझाते हुए इसके आधार पर हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की व्याख्या कीजिए। (RGPV 2023)

Q.7 Define Atomic Mass.

परमाणु द्रव्यमान को परिभाषित कीजिए। (RGPV 2022)

Q.8 Explain Bohr’s atomic model with example.

बोहर के परमाणु मॉडल को उदाहरण सहित समझाइए। (RGPV 2022)

Q.9 Describe chemical bonding types with example.

रासायनिक आबंध के प्रकारों को उदाहरण सहित वर्णन कीजिए। (RGPV 2022)

UNIT-II

Q.1 What do you understand by mole fraction?

मोल प्रभाज से आप क्या समझते है? (RGPV 2024)

Q.2 Describe extraction of iron from hematite using blast furnace.

वात्या भट्टी द्वारा हेमेटाइट से लोहे के निष्कर्षण का वर्णन कीजिए। (RGPV 2024)

Q.3 Describe the Zeolite method to removal of 6 hardness of water with diagram.

जल की कठोरता दूर करने की जिओलाइट विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। (RGPV 2024)

Q.4 Explain the affecting corrosion and describe the methods to prevention against corrosion.

संक्षारण को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइए और संक्षारण से बचाव के उपायों का वर्णन कीजिए। (RGPV 2024)

Q.5 Describe the EDTA method of determining the hardness of water.

जल की कठोरता निर्धारण की EDTA विधि का वर्णन कीजिये। (RGPV 2024)

Q.6 Explain the problems cause by the use of hard water in the boiler and how to remove them.

बॉयलर में कठोर जल के उपयोग से होने वाली समस्याएं तथा उन्हें दूर करने के उपाय बताइए। (RGPV 2023)

Q.7 Explain the reason why hard water does not lather easily with soap?

कठोर जल साबुन के साथ आसानी से झाग क्यों नहीं देता कारण स्पष्ट कीजिए? (RGPV 2023)

Q.8 Describe Hoop’s method of refining aluminium with diagram.

एल्युमिनियम के शोधन की हूप की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। (RGPV 2023)

Q.9 Explain lime soda method to removal of hardness of water with different chemical equations.

जल की कठोरता दूर करने की लाइम सोडा विधि को विभिन्न रासायनिक समीकरण सहित समझाइए। (RGPV 2023)

Q.10 Write the full name of EDTA and describe its structure.

EDTA का पूरा नाम लिखते हुए इसकी संरचना बताइये। (RGPV 2023)

Q.11 Define Foaming and Priming.

फेनन तथा अपक्रमण को परिभाषित कीजिए। (RGPV 2022)

Q.12 Discuss EDTA method of hardness determination of hard water.

कठोर जल की कठोरता निर्धारण की EDTA विधि की व्याख्या कीजिए। (RGPV 2022)

Q.13 Describe water softening method lime-soda with chemical reactions.

जल को मृदु करने की लाइम सोडा विधि का वर्णन रासायनिक अभिक्रियाओं सहित कीजिए। (RGPV 2022)

UNIT-III

Q.1 Write the names and composition of any two alloys of copper.

ताँबे की किन्हीं दो मिश्रधातुओं के नाम तथा संगठन लिखिए। (RGPV 2024)

Q.2 Explain polymer and polymerization process and describe the preparation, properties and uses of Bakelite and Polystyrene.

बहुलक एवं बहुलीकरण प्रक्रिया को समझाइए तथा बैकेलाइट तथा पॉलीस्टाइरीन का निर्माण, गुणधर्म तथा उपयोग बताइए। (RGPV 2024)

Q.3 Write the difference between Ore and Mineral.

अयस्क तथा खनिज में अंतर लिखिए। (RGPV 2024)

Q.4 Explaining the alloys, discuss the necessity of making them. Give an account of the composition, properties and application of Brass and Bronze.

मिश्र धातुएँ को समझाते हुए उन्हें बनाने की आवश्यकता की विवेचना कीजिए। कांसा तथा पीतल का संगठन, गुण तथा अनुप्रयोगों का वर्णन करें।  (RGPV 2024)

Q.5 Write the names and formulas of any two ores of Iron.

लोहे के किन्हीं दो अयस्कों के नाम तथा सूत्र लिखिए। (RGPV 2023)

Q.6 Write the preparation, properties and uses of PVC and Nylon-66.

PVC तथा नायलॉन 66 का निर्माण, गुणधर्म तथा उपयोग बताइए। (RGPV 2023)

Q.7 Explain the manufacturing and hardening of portland cement.

पोर्टलैंड सीमेंट के निर्माण तथा कठोरीकरण को समझाइए। (RGPV 2023)

Q.8 Define Polymer.

बहुलक को परिभाषित कीजिए। (RGPV 2022)

Q.9 Write name and formula of Iron and Aluminium Metal Ore.

लोहा तथा एल्युमीनियम धातु के अयस्क के नाम तथा सूत्र लिखिए। (RGPV 2022)

Q.10 Describe Polytetrafluoroethylene (PTFE) and bakelite also give their method of preparation, properties and uses.

पॉलीटेट्राफ्लोरोएथीलीन (PTFE) तथा बैकेलाइट का वर्णन कीजिए साथ ही इनके बनाने की विधि, गुण तथा उपयोग बताइए। (RGPV 2022)

UNIT-IV

Q.1 What do you understand by Cloud and Pour point?

मेघ बिंदु तथा बहाव बिंदु से आप क्या समझते है? (RGPV 2024)

Q.2 Describe the various steps of general principles of Metallurgy.

धातुकर्म के सामान्य सिद्धांतों के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिये। (RGPV 2024)

Q.3 Illustrate the theories of Lubrication.

स्नेहन के सिद्धांत को समझाइए। (RGPV 2024)

Q.4 Explain Fuel cell.

ईंधन सेल को समझाइए। (RGPV 2024)

Q.5 Explain the determination of flash and fire point of Lubricant oil.

स्नेहक तेल के फ्लैश और फायर प्वाइंट के निर्धारण की व्याख्या कीजिये। (RGPV 2024)

Q.6 Define octane number and cetane number.

ऑक्टेन नंबर तथा सीटेन नंबर को परिभाषित कीजिए। (RGPV 2023)

Q.7 Write the characteristics of a good lubricant.

एक अच्छे स्नेहक के गुणधर्म लिखिए। (RGPV 2023)

Q.8 Describe proximate analysis of coal, write its significance.

कोल के समीपस्थ विश्लेषण को समझाते हुए उसका महत्व बताइए। (RGPV 2023)

Q.9 Explaining HCV and LCV, give the Dulong formula to calculate them.

HCV तथा LCV को समझाते हुए उन्हे परिकलित करने के डुलोंग सूत्र बताइए। (RGPV 2023)

Q.10 Define fuel.

ईंधन को परिभाषित कीजिए। (RGPV 2022)

Q.11 Write about water gas and producer gas.

वाटर गैस तथा प्रोड्यूसर गैस के बारे में लिखिए। (RGPV 2022)

Q.12 Describe coke number and saponification value of lubricant.

स्नेहक के कोक नंबर तथा सपोनीफिकेशन (साबुनीकरण) मान का वर्णन कीजिए। (RGPV 2022)

Q.13 Define Octane number of fuel.

ईंधन की ऑक्टेन संख्या के बारे में व्याख्या कीजिए। (RGPV 2022)

Q.14 Discuss about coal gas and biogas.

कोल गैस तथा बायोगैस के बारे में व्याख्या कीजिए। (RGPV 2022)

Q.15 Describe mechanism of lubrication boundary lubrication.

स्नेहीकरण की क्रियाविधि सीमा स्नेहन का वर्णन कीजिए। (RGPV 2022)

UNIT-V

Q.1 Explain oxidation, reduction and redox reaction with examples.

ऑक्सीकरण, अपचयन तथा रेडॉक्स अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए। (RGPV 2024)

Q.2 Describe the structure of lead storage battery and its charging and discharging process with chemical equations.

सीसा संचायक बैटरी की संरचना एवं उसकी चार्जिंग तथा डिसचार्जिंग प्रक्रिया का रासायनिक समीकरणों सहित वर्णन कीजिये। (RGPV 2024)

Q.3 Explain refractory substances and give two examples and uses of them.

उच्चतापसह पदार्थ को समझाते हुए इनके दो उदाहरण एवं उपयोग बताइए। (RGPV 2024)

Q.4 Explain solar cell and solar panel.

सोलर सेल तथा सोलर पैनल को समझाइए। (RGPV 2023)

Q.5 Explain redox reaction with example.

रेडॉक्स अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए। (RGPV 2023)

Q.6 Explain Faraday’s first law of electrolysis. What amount of copper will be deposited on the electrode from copper sulphate solution when a current of 5 amperes is flow for 10 minutes. (atomic weight of Cu is 63.5).

फैराडे के विद्युत अपघटन के प्रथम नियम की व्याख्या कीजिए। 10 मिनट तक 5 एम्पीयर की धारा प्रवाहित करने पर कॉपर सल्फेट के विलयन से इलेक्ट्रोड पर जमा होने वाले कॉपर की मात्रा ज्ञात कीजिए। (Cu का परमाणु भार 63.5) (RGPV 2023)

Q.7 Write various methods to control corrosion. Explain anodic and cathodic coating and organic inhibitor.

संक्षारण को नियंत्रित करने के विभिन्न विधियों को लिखते हुए एनोडिक तथा कैथोडिक कोटिंग तथा कार्बनिक अवरोधक को समझाइए। (RGPV 2023)

Q.8 Define Reduction.

अपचयन को परिभाषित कीजिए। (RGPV 2022)

Q.9 Explain Electrometallurgy with example.

विद्युतकर्म को उदाहरण सहित समझाइए। (RGPV 2022)

Q.10 Describe Fuel cell and Solar cell with diagram.

ईंधन सेल तथा सोलर सेल का सचित्र वर्णन कीजिए। (RGPV 2022)

Q.11 Define Electrolyte.

विद्युत अपघट्ध को परिभाषित कीजिए। (RGPV 2022)

Q.12 Explain Electrochemical corrosion mechanism.

विद्युत रासायनिक संक्षारण की क्रियाविधि को समझाइए। (RGPV 2022)

Q.13 Describe external corrosion preventive measure (anodic and cathodic) of metal coating.

बाह्य संक्षारण बचाव के तरीके में धातु लेपन के एनोडिक तथा कैथोडिक का वर्णन कीजिए। (RGPV 2022)

EXTRA QUESTIONS

Q.1 Write short notes on any three of the following: (RGPV 2024)

i) Roasting and Calcination

ii) Heisenberg uncertainty principle

iii) Viscosity and Viscosity index

iv) Hydrogen bonding

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।

i) भर्जन तथा निस्तापन

ii) हाइजेनबर्ग अनिश्चितता सिद्धांत

iii) श्यानता और श्यानता सूचक

iv) हाइड्रोजन बंध

Q.2 Write the difference between roasting and calcination.

भर्जन तथा निस्तापन में अंतर लिखिए। (RGPV 2023)

Q.3 Write short notes on any three of the following: (RGPV 2023)

i) Boundary lubrication theory

ii) Flash point and fire point

iii) Saponification value

iv) Vulcanization of rubber

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

i) सीमांत स्नेहन सिद्धांत

ii) प्रज्जवलन बिंदु तथा अग्नि बिंदु

iii) साबुनीकरण अंक

iv) रबड़ का वल्कनीकरण

— Best of Luck for Exam —